{"_id":"66ec6ecdcf2f04339f0d6290","slug":"case-registered-against-30-people-who-blocked-the-road-under-the-guise-of-protest-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-131266-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विरोध की आड़ में जाम लगाने वालों 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विरोध की आड़ में जाम लगाने वालों 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
- हिंदू संगठन और ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया था धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। धर्म को लेकर की गई टिप्पणी करने के विरोध की आड़ में प्रदर्शन और जाम लगाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पांच को नामजद करते हुए 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। हालांकि, प्रदर्शन करने वालों की मांग पर पुलिस टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
शहर कोतवाली में तैनात दरोगा सुशील कुमार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया कि शोभा शर्मा निवासी आवास विकास, रोहित भारद्वाज, अभिषेक भारद्वाज, अमरपाल शर्मा, सिद्धार्थ पंडित और 25 अज्ञात लोगों ने शहर कोतवाली में नारेबाजी की। प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया। इससे थाने में आने वाले फरियादियों और आम लोगों के आवागमन में बाधा हुई।
वहीं, सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। बता दें कि स्वाहेड़ी के रहने वाले गौरव धीमान ने अपनी फेसबुक आईडी से पूजा और दक्षिणा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसकी गिरफ्तारी और माफी मंगवाने की मांग उठाते हुए हिन्दू संगठन और ब्राह्मण समाज से जुड़े लोग बुधवार को शहर कोतवाली में जमा हो गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने थाने में प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। हालांकि पुलिस ने अभिषेक भारद्वाज की तहरीर पर आरोपी गौरव धीमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद रात में 12 बजे प्रदर्शन करने और जाम लगाने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।
विरोध की आड़ में शहर कोतवाली में धरना प्रदर्शन और सड़क पर जाम लगाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पांच नामजद किए गए हैं, वीडियो से अज्ञात की पहचान की जाएगी। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी