फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against the person who threatened to kill Nagina MP Chandrashekhar

Bijnor News: नगीना सांसद चंद्रशेखर को मारने की धमकी देने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the person who threatened to kill Nagina MP Chandrashekhar
नगीना (बिजनौर)। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर को पार्टी के हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर 10 दिन में मारने की धमकी का मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ नगीना थाने में पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक शेख परवेज़ पाशी द्वारा नगीना थाने में दी गई तहरीर में कहा गया कि पार्टी की हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में मारने की धमकी देने का मैसेज भेजा गया था। इस मैसेज के आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जान को खतरा बन गया है। थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मैसेज भेजने वाले के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed