फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against farmers protesting at toll plaza

टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर केस दर्ज

Mon, 01 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against farmers protesting at toll plaza
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर केस दर्ज
विज्ञापन

नगीना। नेशनल हाईवे 74 के टोल प्लाजा पर शनिवार को हुए धरना प्रदर्शन करने के मामले में किसानों पर केस दर्ज हुुआ है। जिसमें भाकियू तोमर गुट के नौ पदाधिकारियों को नामजद किया गया है, साथ ही 50 लोग अज्ञात दिखाए हैं।

रविवार को पुरैनी के पास स्थित टोल प्लाजा के प्रबंधक विकास सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर नगीना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में तोमर गुट के पदाधिकारी चंद्रवीर सिंह, विशाल बालियान, चंद्रपाल सिंह, विपिन कुमार, विजयपाल सैनी, विनोद चौहान, मनोज विश्नोई, राजू ठेकेदार, रमेंद्र यादव और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप है कि इन्होंने टोल प्लाजा की एक लेन पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर किसानों ने नारेबाजी की। आरोप है कि कर्मचारियों के विरोध करने पर उनके साथ किसानों ने अभद्रता व गाली गलौज की गई। इसके साथ ही टोल प्लाजा उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। धरना प्रदर्शन की वजह से टोल प्लाजा को एक लाख रुपये के राजस्व की हानि भी हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed