{"_id":"69ab23038ba67e21410c4674","slug":"car-mechanic-hanged-himself-to-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-173904-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार मैकेनिक ने फंदे पर लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार मैकेनिक ने फंदे पर लटककर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव की एक महिला के साथ अनैतिक संबंधों का भेद खुलने पर कार मैकेनिक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। हालांकि परिवार वाले हत्या की आशंका भी जाहिर कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली शहर के गांव घासीवाला में ग्राम समाज की जमीन में खड़े पेड़ पर सागर सरदार (25) पुत्र कृष्णा सरदार का शव लटका मिला। गले में रस्सी से फंदा लगा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि गांव में चर्चा है कि युवक के गांव की किसी महिला से प्रेम संबंध हो गए थे। कुछ दिन पहले ही प्रेम संबंधों का भेद खुला। मृतक खुद भी शादीशुदा था, अब दूसरी महिला से संबंधों को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। ग्रामीणों ने उसके अनैतिक संबंधों का विरोध किया और ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी। उधर मृतक की पत्नी और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।