फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car looks like a helicopter, becomes center of attraction

Bijnor News: हेलीकॉप्टर की तरह दिखती है कार, बनी आकर्षण का केंद्र

Tue, 13 Feb 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Car looks like a helicopter, becomes center of attraction
नहटौर में हेलीकाप्टरनुमा कार के साथ जसबंत सिंह।
नहटौर (बिजनौर)। हेलिकॉप्टरनुमा कार क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी है। इसे शादी विवाह में दुल्हन को लाने के लिए डिजाइन कराया गया है। गाड़ी जहां भी जाती है भीड़ हेलिकॉप्टर की तरह दिखने वाली इस गाड़ी को देखने के लिए उमड़ पड़ती है।
विज्ञापन

गाड़ी के मालिक ग्राम पंचायत दबखेड़ी सालार के राजस्व गांव दबथला निवासी जसवंत सिंह आजाद पुत्र गंगाराम सिंह ने बताया कि उन्होंने एक हेलिकॉप्टरनुमा गाड़ी यूट्यूब पर वीडियो में देखी थी। जो कोलकाता के एक व्यक्ति के अपलोड़ किया था। वह अपनी वैगनॉर गाड़ी को लेकर कोलकाता पहुंच गये। कोलकाता के दुर्गापुर में अब्दुल नाम के डेंटर व उसकी टीम ने गाड़ी को हेलिकॉप्टर का आकार दिया। इसमें तीन लाख का अतिरिक्त खर्च आया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाड़ी को शादी विवाह में दुल्हन को लाने के लिए हेलिकॉप्टर के रूप में डिजाइन कराया गया है। इसकी अंदर की सीटिंग भी हेलिकॉप्टर जैसी है। बताया कि वे आठ दिन पूर्व ही गाड़ी लेकर कोलकाता से घर पहुंचे हैं। अब तक दो बुकिंग की हैं। पहली नूरपुर के कुंडा खुर्द से नगीना के नैनपुरा की तथा दूसरी धामपुर से काशीपुर की। जहां भी जाते हैं इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed