फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Captured Goira and Cobra and released them in the forest

गोयरा और कोबरा को पकड़कर वन में छोड़ा

Wed, 22 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Captured Goira and Cobra and released them in the forest
कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में पकड़े कोबरा सांप के साथ टीम प्रभारी दीपक कुमार। - फोटो : DHAMPUR
गोयरा और कोबरा को पकड़कर वन में छोड़ा
विज्ञापन

कालागढ़। नई कॉलोनी में खतरनाक कोबरा सांप व गोयरा जीव को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर वनों में छोड़ दिया। कॉलोनी में ऋषि ठाकुर के निवास पर गोयरा और केंद्रीय कॉलोनी में पवन यादव के निवास पर कोबरा सांप निकला। गुस्सैल कोबरा वन विभाग की टीम ने काफी मश्क्कत के बाद रेस्क्यू किया। कोबरा को नियंत्रण कर टीम प्रभारी ने अपने हाथों में ले लिया। गोयरा को टीम की मदद से पकड़ा गया। दोनों ही जीवों को वनों में छोड़ा गया। त्चरित अनुक्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कोबरा गुस्सैल होने के साथ साथ बहुत विषाक्त है। इसके साथ खिलवाड़ करना जानलेवा हो सकता है। इसके अलावा गोयरा लगभग एक मीटर लंबा था। इसकी जीभ में खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं। काटने पर यह काफी खतरनाक साबित होता है। समय पर उपचार बहुत ही आवश्यक है। उपचार के अभाव में घाव जानलेवा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed