फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cancer will be sitting at home, hypertension check

अब डायबिटीज, कैंसर, हाइपरटेंशन की घर बैठे होगी जांच

Thu, 09 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cancer will be sitting at home, hypertension check
अब डायबिटीज, कैंसर, हाइपरटेंशन की घर बैठे होगी जांच
विज्ञापन

बिजनौर। अब डायबिटीज, कैंसर, हाइपरटेंशन आदि रोगों की घर बैठे ही जांच होगी। इसके लिए हल्दौर और जलीलपुर के 26 सेंटरों पर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। अफसरों के अनुसार जांच के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत एनसीडी का प्रशिक्षण बीपीएम और बीसीपीएम को दिया गया है। इस दौरान सीएमओ विजय कुमार यादव ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को भी परखा।

जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) पूनम रानी के अनुसार अब गांव के लोगों को कैंसर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी बीमारियों का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल की तरफ दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का डाटा जुटाएंगी और जानकारी सीबैक फार्म के माध्यम से पूरी करेंगी। हल्दौर और जलीलपुर ब्लॉक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल चुके हैं। इन पर सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और एएनएम नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 30 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले हर ग्रामीण की घर बैठे ही स्वास्थ्य जांच होगी। इसके लिए आशा-एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सुबह नौ से शाम चार बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। बताया कि जिले में कुल 91 केंद्र संचालित हैं, जिनमें 26 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इन पर 26 सीएचओ की तैनाती की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हौसला पोषण केंद्र पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बीपीएम एवं बीसीपीएम को एनसीडी पोर्टल पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। जिससे आशा के माध्यम से गांवों का सर्वे पूरा किया जा सके और उसकी ऑनलाइन फीडिंग की जा सके। इस अवसर पर मनीष चौहान, नीरज कुमार, सचिन कौशिक, प्रमोद कुमार, अजीम, हर्षित कुमार, गगन कुमार, बबीता रानी, शालिनी बिश्नोई, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed