फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign to remove evils

Bijnor News: लैंगिक सामाजिक कुरीतियों को दूर करने चलेगा अभियान

Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove evils
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक - फोटो : BIJNOR
कुरीतियों को दूर करने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस से पहले राष्ट्रीय जेंडर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य महिला एवं बाल हिंसा, असमानता एवं लैंगिक सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है। यह अभियान 23 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि अभियान चलाकर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। लड़कियां, लड़कों से कम नहीं हैं। उनको भी समान अधिकार प्राप्त हैं। महिलाओं व लड़कियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना होगा। उपायुक्त एनआरएलएम ज्ञान सिंह ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से प्रोत्साहित सामुदायिक संस्थानों को बाल विकास अधिकार निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बच्चों को यौन अपराधों, सुरक्षा अधिनियम (पॉक्सो) के बारे में सत्र आयोजित कर जागरूक किया जाएगा। इसके आगे कहा कि लैंगिक हिंसा और भेदभाव पर कानूनों, अधिनियमों से संबंधित सूचना शिक्षा संचार सामग्री का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, गृह विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों को गतिविधियों का संचालन सफलतापूर्वक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed