फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign launched against illegal colonies, boards installed

Bijnor News: अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चला अभियान, लगाए बोर्ड

Sun, 28 Jul 2024 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched against illegal colonies, boards installed
-बिजनौर में छह कॉलोनियों पर तहसील प्रशासन की टीम ने लगाए बोर्ड
विज्ञापन

-कॉलोनियों का नक्शा और धारा 80 नहीं होने पर की गई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शनिवार को अफसर सड़कों पर उतरे। तहसील प्रशासन की टीम ने छह अवैध कॉलोनियों पर बोर्ड लगाने की कार्रवाई की। कॉलोनियों के नक्शे पास और धारा 80 नहीं होने की शिकायत की गई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

बिजनौर में बिना मानक पूरे किए प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से कॉलोनी काटी जा रही हैं। मगर प्रशासनिक अधिकारी जांच करने को तैयार नहीं है। शिकायत के बाद ही तहसील प्रशासन कार्रवाई करता है। शिकायत के आधार पर ही शनिवार को बिजनौर तहसील प्रशासन ने शहर में काटी गई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह के अनुसार शहर में आरडी नगर कॉलोनी जोधूवाला रोड, काली माता मंदिर के सामने कॉलोनी झालू रोड, शिवा बैंक्वेट हॉल के पीछे कॉलोनी नूरपुर रोड, इंद्रलोक कॉलोनी नजीबाबाद रोड, ऋषभ विहार कॉलोनी मंडावर रोड, राधा माधव कुंज कॉलोनी मंडावर रोड पर अवैध कॉलोनी के बोर्ड लगाए गए। टीम में जेई श्यामबाबू और क्षेत्रीय लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन

----
कॉलोनियों पर लगाए गए बोर्ड पर ये लिखा है-
शहर की छह अवैध कॉलोनियों पर बोर्ड लगाए गए हैं। जिस पर लिखा है कि कॉलोनी का अनाधिकृत रूप से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकास, निर्माण कार्य किया गया है। इसके चलते विकासकर्ता और निर्माणकर्ता के विरुद्ध आरबीओ एक्ट 1958 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन::
तहसील में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को भी काटी गई छह अवैध कॉलोनियों पर बोर्ड लगाए गए हैं। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - मनोज कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed