{"_id":"5c87ed0ebdec22143c034505","slug":"call-to-win-coalition-candidates-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान
Tue, 12 Mar 2019 11:02 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक साथ मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सपा, बसपा और रालोद के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरी ताकत से गठबंधन प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का आह्वान किया गया।
एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में पूर्व मंत्री सपा नेता स्वामी ओमवेश ने कहा कि अब भाजपा के अच्छे दिन पूरे हो गए हैं और देश के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी। नगीना से गठबंधन प्रत्याशी बसपा नेता गिरीशचंद्र ने कहा कि अब जुमलेबाजों की सरकार खत्म हो जाएगी। देश में सच्ची बात कहकर उसे अंजाम देने वाली गठबंधन की सरकार आएगी। पूर्व मंत्री सपा नेता मूलचंद चौहान ने कहा कि जनता के कष्टों का मई में अंत हो जाएगा। देश में गठबंधन की सरकार बनेगी। रालोद नेता प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता गठबंधन प्रत्याशी को ही वोट देगी। गठबंधन कैराना जैसी सीट पर सफल हो चुका है। जनता चुनाव में भाजपा वालों से इसका पूरा हिसाब लेगी। भाजपा नेता चुनाव में अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संचालन बसपा नेता धनीराम सिंह ने किया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सपा विधायक तसलीम अहमद, नईमुल हसन, बसपा के पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, रालोद नेता मुनिदेव शर्मा, धनीराम सिंह आदि रहे। मूलचंद चौहान यशवीर सिंह के भाजपा में शामिल होने से सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नगीना सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी ही जीतेगा। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला सचिव विजय जैन, सपा नगराध्यक्ष नसीम राणा, कुशलपाल सिंह, लालबहादुर चौहान, लोकेश भारद्वाज, ऊदल सिंह आदि रहे।