फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call to follow the ideals of Sant Ravidas

संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Call to follow the ideals of Sant Ravidas
नगीना। शिरोमणि संत श्री गुरु रविदास सभा नगीना के तत्वावधान में रविदास जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें शोभा यात्रा में मनोहारी झांकियां, बैंड व कई अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर मोहल्ला चौधराना स्थित प्राचीन देवता मंदिर से गुरु रविदास जी की शोभा यात्रा का शुभारंभ नहटौर के भाजपा विधायक ओम कुमार ने रविदास सभा नगीना के अध्यक्ष अशोक कुमार, बाबू डूंगर सिंह ,बलराम सिंह, डॉ. सुखराम, राम दयाल सिंह आदि की मौजूदगी में फीता काटकर किया। शोभा यात्रा में शामिल शंकर पार्वती तांडव,, राधा कृष्ण का नृत्य व देशभक्ति पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजों के कलाकार देश भक्ति व धार्मिक गीत सुनाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों में युवा विभिन्न करतब दिखाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा देवता मंदिर से शुरू होकर बाजार पहाड़ी दरवाजा, बाजार कलालान व खोखर महादेव मंदिर, जामा मस्जिद, बाजार बारादरी, सर्राफा बाजार, बाजार सुनहरी मस्जिद, बड़ा मंदिर, लुहारी सराय, मंडी मौलगंज, गांधीमूर्ति तिराहा होते हुए आंबेडकर मूर्ति के पास स्थित स्मारक पार्क पर पहुंचकर विचार गोष्ठी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शोभा यात्रा का सुनहरी मस्जिद के पास युवा समाजसेवी शेख़ परवेज पाशी व पालिका के नामित सदस्य संजय शर्मा ने शिविर लगाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में नगीना लोकसभा के बसपा सांसद गिरीश चंद,नगर पालिका नगीना के चेयरपर्सन पति शेख़ खलीलुर्रहमान, बसपा के जिला सचिव आरिफ मलिक, दिलीप उर्फ पिंटू, युवा समाजसेवी शेख़ परवेज पाशी, विधायक मनोज पारस, पूर्व विधायक सतीश गौतम, कांग्रेस नेता रोहित कुमार रवि, नामित सभासद संजय शर्मा, अजीत अग्रवाल, सभासद मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे ।सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक के कृष्ण मुरारी दोहरे भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
झालू। नगर में गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा में संत रविदास के जीवन को दर्शाती झांकियां और अखाड़ा आकर्षक का केंद्र रहे। युवाओं ने अखाड़े में करतब दिखाएं। जयंती मोहल्ला मिर्द्रगान से प्रारंभ होकर डाकखाना रोड, पुरानी घास मंडी, मुख्य बाजार, छत्ररी वाला कुआं, मोहल्ला चौधरियान से होते हुए मोहल्ला मंदिरवाला में जाकर समाप्त हुई। जयंती में नाथे प्रधान, शेर सिंह, पन्नू, विशाल राठौलिया, अंकित रठोलिया, प्रशांत, राणा सिंह, राहुल, सौरभ, अनिकेत, दीपक, मनोज, चमन, राकेश आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से झालू चौकी प्रभारी दरोगा राकेश कुमार चौधरी पुलिसबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed