फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call to be aware of women

महिलाओं से जागरूक होने का आह्वान

Sun, 18 Oct 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Call to be aware of women
महिलाओं से जागरूक होने का आह्वान
विज्ञापन

अफजलगढ़/नगीना/स्योहारा। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांव सीरवासुचंद्र में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। एसआई रविंद्र कुमार नैन ने महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया। महिलाएं पुलिस व 108,102 एंबुलेंस पर कॉल कर सकती हैं। पुलिस सहायता के लिए 1090, 181 व 112 या अधिकारी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर सकती हैं।

नगीना में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने नगर में पैदल मार्च निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने लोगों को जागरूक किया। स्योहारा में थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक राणा की पत्नी ज्योति राणा रहीं। उन्होंने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंकुश लगाने के उद्देश्य से महिलाओं की कमेटी बनाई गई। महिला सब इंस्पेक्टर जूली त्यागी को टीम का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक होती जा रही हैं। फरहा परवीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह की पत्नी बबीता सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रागनी रस्तोगी आदि ने भी विचार रखे। मिशन शक्ति अभियान के लिए ज्योति राणा अध्यक्ष, डॉ. लिपि सेन वर्मा उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख देवेश राजपूत, पूनम देवरा, रेनू अरोरा, जसमीत कौर, रागनी रस्तोगी, ऋतु, इंदू वर्मा, कामनी अग्रवाल, फराह परवीन, संयोगिता सिंह और बबीता देवी को सदस्य बनाया गया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed