{"_id":"639a179e666772231170df89","slug":"call-sent-late-mla-angry-ceremony-postponed-dhampur-news-mrt617766120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: देरी से भेजा बुलावा, विधायक नाराज, समारोह स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: देरी से भेजा बुलावा, विधायक नाराज, समारोह स्थगित
विज्ञापन
धामपुर के मुन्नी देवी मंदिर में सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए लगे टेंट को खोलते श्रमिक
- फोटो : DHAMPUR
देरी से भेजा बुलावा, विधायक नाराज, समारोह स्थगित
धामपुर (बिजनौर)। समय से सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सूचना न देने पर नाराज विधायक सहित अन्य अधिकारियों के न पहुंचने पर धामपुर और स्योहारा ब्लॉक में चयनित 190 जोड़ा सात फेरे नहीं ले सका। धामपुर में मुन्नी देवी मंदिर में 90 और स्योहारा के भाग्यश्री बैंक्वेट हॉल में बुधवार को सौ जोड़ों की शादियां होनी थीं। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थगित कर देने से शादी की तैयारियां धरी की धरी रह र्गइं।
बुधवार को प्रदेश में विवाह कार्यक्रम मेगा इवेंट के रूप में आयोजित किया गया। स्योहारा और धामपुर में 190 जोड़ों की शादी होनी थी। बताया गया कि शादी संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया जाना था, पर उन्हें समय से सूचना तक नहीं दी गई। विधायक अशोक राणा को भी कार्यक्रम से मात्र चंद घंटे पहले ही सूचना देने से नाराज होने की बात कही जा रही है।
हमें तो सूचना ही नहीं दी गई : ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक धामपुर क्षमा हेमलता चौहान, ब्लॉक प्रमुुख के पति नीरज प्रताप सिंह, स्योहारा के प्रमुुख उज्ज्वल चौहान का कहना है कि उन्हें तो सूचना ही नहीं दी गई, जिसकी वजह से उन्होंने मंगलवार को ही कार्यक्रम के बहिष्कार की चेतावनी दे दी थी। मंगलवार देर रात जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार ने दोनों ब्लॉकों में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया। वहीं विधायक अशोक राणा ने इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आपत्ति जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
धामपुर में 700 लोगों के खाने, बैठने की थी तैयारी
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से मुन्नी देवी मंदिर धामपुर में 700 लोगों के खाने, बैठने की व्यवस्था की जा चुकी थी। हल्दौर से आए कमल कारीगर ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए मंगलवार देर रात ही सब्जियों को काट लिया था। ग्राम प्रधान राजू चौहान ने टेंट लगा दिया था। हलवाई गुलाब जामुन सहित अन्य लजीज व्यंजन तैयार करने लगे थे। अब इनका क्या होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं था।
सजेधजे जोड़े मायूस होकर लौटे
कार्यक्रम स्थगित की सूचना न मिलने पर अधिकांश जोड़े सजधज कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी मिलने पर उन्हें परिजनों सहित मायूस लौटना पड़ा।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुआ है। सभी पात्रों को देर रात ही सूचित कर दिया गया था। जल्द ही इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित कर योजना के तहत सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। रही बात भोजन की तो जिले में अन्य ब्लॉकों की सामूहिक शादियों में खाने का ठेका एक ही ठेकेदार को है, इसलिए खाद्य पदार्थ को अन्य ब्लॉकों में खपा दिया गया।
- मनीष दत्त, खंड विकास अधिकारी

उड़द बनाने के लिए ढैग में उबल रहे पानी को बिखेरते कारीगर- फोटो : DHAMPUR