{"_id":"5fce754a8ebc3ecf7a5eecc3","slug":"call-for-population-figures-under-category-for-panchayat-elections-bijnor-news-mrt514546153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए श्रेणी के तहत जनसंख्या आंकड़े तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए श्रेणी के तहत जनसंख्या आंकड़े तलब
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए ब्लाक, ग्राम पंचायत वार तथा श्रेणी के अनुसार जनसंख्या मांगी गई है। प्रशासन आंकड़ों की तैयारी में जुट गया है।
मौजूदा ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 24 दिसंबर 2015 को हुई थी। पंचायतराज नियमों के अनुसार 25 दिसंबर को पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। हालांकि शासन से पंचायतों को लेकर अगली कार्रवाई के बारे में अभी कोई आदेश नहीं हैं परंतु इसके बाद पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती तय मानी जा रही है।
शासन पंचायत चुनाव को लेकर सक्रिय है। पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अब शासन ने जनसंख्या को लेकर तीन तरह की सूचना मांगी हैं। पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह के पत्र के अनुसार जिले से हर ब्लाक व पंचायत की अनुसूचित, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य जाति की जनसंख्या मांगी है। जनसंख्या वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर देनी है। जिले में 11 ब्लाक तथा 1128 ग्राम पंचायत हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि शासन से जनसंख्या संबंधी सूचना मांगने जाने के बारे में जिलाधिकारी को पत्र आया है। डीएम के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।