फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call for 18 Delhi to solve problems

किसानों की समस्याओं के समाधान कराने का लिया निर्णय

Mon, 09 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Call for 18 Delhi to solve problems
बिजनौर। भाकियू की पंचायत में किसानों के हित के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। 18 मार्च को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गांव दाऊदपुर नन्हेड़ा में हुई पंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाया जाएगा। किसानों का बकाया भुगतान कराने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि किसानों की कई सौ बीघा फसल बरसाती नालें में डूब जाती है। फसलों के नुकसान का किसानों को कुछ मुआवजा नहीं मिलता है। कहा कि चौकपुरी से दाऊदपुर नन्हेड़ा के बीच में शासन से पक्का नाला बनवाया जाएगा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 18 मार्च को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता जिला संरक्षक रूकन सिंह राजपूत व संचालन ब्लॉक महासचिव अवनीश कुमार ने किया। नजीबाबाद ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, बलराम सिंह, गजेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, वीर सिंह, सुनील प्रधान, यशवीर सिंह, शेर सिंह, महेंद्र, नरदेव, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed