फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CAG team will NRHM scam

बिजनौर में एनएचएम में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच करेगी कैग टीम

Sat, 01 Oct 2016 03:48 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एनएचएम में  हुए करोड़ों के घोटाले की जांच करने के लिए इलाहाबाद की कैग (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) टीम बिजनौर पहुंच गई हैं। टीम ने एनएचएम के पिछले पांच साल का खाता का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को एनएचएम में करोड़ों के घोटाले के मामले में इलाहाबाद की आठ सदस्य कैग टीम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर एनएचएम का पिछले पांच साल  का आडिट शुरू कर दिया है।  टीम ने पिछले पांच साल के रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। कैग टीम के कार्यालय पहुंचते की स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच  गया है। डीएम जगतराज त्रिपाठी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज होने  के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

इससे पहले सीएमओ डा.सुखबीर सिंह ने भी बैंक खातों का स्टेटमेंट मंगाया था। इस मामले में चार  फर्मों को पूर्व सीएमओ और एसीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से करीब तीन करोड़ दस लाखरुपये का पेमेंट किया गया था। उधर, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बिजनौर इंटर कालेज में हुई। डीआईओएस एके दुबे ने अंशकालिक शिक्षकों को मिलने वाले विशेष मानदेय भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी दी। जिले के 220 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed