फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bypasses built for the construction of bridges were left raw

पुलों के निर्माण के लिए बनाए गए बाईपास छोड़ दिए कच्चे

Mon, 25 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bypasses built for the construction of bridges were left raw
बिजनौर कोतवाली मार्ग में सड़क पर भरे पानी से जमा कीचड़। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। हाईवे का निर्माण होने तक सड़क की एक पटरी को सुरक्षित किया जाना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यातायात की सुगमता का बिलकुल ख्याल नहीं रखा गया है। पुलों के निर्माण के लिए बनाए गए छोटे-छोटे बाईपास भी कच्चे ही छोड़ दिए गए। सड़क काली बनाने के बजाए बजरी डालकर ही छोड़ दिया गया। जिनमें गड्ढे हो गए हैं। मिट्टी और गड्ढों की वजह से ट्रैफिक के संचालन में दिक्कत खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

बिजनौर से कोतवाली मार्ग पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा है। हाईवे के मानकों पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। हाईवे बन जाने पर लोगों को सुविधा तो होगी लेकिन निर्माण की अवधि में यातायात का सुगम नहीं है। निर्माण विभाग से संबंधित सूत्रों की मानें तो सड़क बनाते हुए पहले एक लेन तैयार करनी थी। वहीं एक लेन को ट्रैफिक के लिए छोड़ा जाना था। नई सड़क की एक लेन तैयार होने के बाद ही दूसरी पर निर्माण किए जाने का प्रावधान होता है। हालांकि कोतवाली मार्ग के निर्माण में एजेंसी ने तमाम मानकों को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मार्ग में दस से अधिक पुल और पुलियों का निर्माण चल रहा है। जिनके लिए छोटे छोटे बाईपास बनाए गए है। मौके की हकीकत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर इस सड़क पर ट्रैफिक चल कैसे रहा है। बाईपास पर बजरी डालकर इतिश्री कर ली गई। बजरी भी मिट्टी में धंस चुकी है, अब ऊपर मिट्टी उड़ती हुई साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों में भरे पानी में फिसल रहे बाइक सवार
बरुकी के पास के मंडप के सामने निर्माण एजेंसी की ओर से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग में पानी भरा हुआ है। कारण है गहरे गड्ढों में पानी भरना। कीचड़ में बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। चार पहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल रहता है।
जून तक एक लेन तैयार करने का दावा
यूं तो निर्माण कंपनी सड़क की एक लेन जून तक तैयार करने का दावा कर ही है लेकिन तब तक ट्रैफिक चलेगा कैसे यह सवाल बना हुआ है। क्योंकि लोगों को दिक्कत भारी हो रही है। कार और बाइक वालों ने दूसरे रास्तों से निकलना शुरु कर दिया है। लोग लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्तों से बिजनौर पहुंच रहे हैं। सड़क पर सिर्फ निजी और रोडवेज की बस ही चल रही हैं, जिनका संचालन बनाए रखना मजबूरी है। रोडवेज के भी कई चालक इस सड़क पर बस ले जाने से इनकार कर देते हैं।

वर्जन::
जून तक एक लेन तैयार कर ली जाएगी। धूल नहीं उड़े इसके लिए टैंकर से पानी डलवाया जा रहा है। पानी के छिड़काव को तीन टैंकर और बढ़ा दिए हैं। सड़क के निर्माण के समय में यातायात में परेशानी नहीं हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जो डायवर्जन लंबे चलने है, उन्हें पक्का बनाया जाएगा। बाकी थोड़े समय के लिए किए गए डायवर्जन पर पक्की सड़क नहीं बनती है।
- सत्येंद्र पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed