फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By tying Rakhi, the sisters took a vow to protect

Bijnor News: राखी बांधकर बहनों ने लिया रक्षा का वचन

Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
By tying Rakhi, the sisters took a vow to protect
अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद - फोटो : bilawar news
बिजनौर/नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। साथ ही भाई के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शनिवार को शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सुबह से बहनों का अपने भाइयों के घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिलेभर में रक्षाबंधन पर्व की धूम रही। उत्साह के साथ राखी बांधी। वहीं, बहनों को भी उपहार स्वरूप फोन, स्कूटी, कपड़े, पैसे सहित अन्य सामान दिया। उपहार पाकर बहनें भी खुश नजर आई। बारिश भी बहनों के कदम नहीं डिगा सकी। बारिश में ही बहनें अपने भाइयों के घर पहुंची। बहनों ने आरती उतारकर राखी बांधी।
विज्ञापन

इस मौके पर घरों में खुशियां छाई रहीं। मिठाइयों की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। उधर, अफजलगढ़, नूरपुर, रेहड़ नगर, नगीना, हल्दौर, नहटौर क्षेत्र में रक्षाबंधन की वजह से सड़कों पर काफी भीड़ रही। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

n इलेक्ट्रिक स्कूटी की रही खूब मांग : रक्षाबंधन पर कुछ भाइयों ने अपनी बहनों को फोन के अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटी भी गिफ्ट की। शोरूमों पर डिलीवरी लेने के लिए खरीदारों की भारी भीड़ नजर आई। उपहार में रक्षाबंधन पर स्कूटी मिलने पर बहनों के चेहरे खिल गए।
n आईफोन और सैमसंग मोबाइल बहनों को किए गिफ्ट : दा मोबाइल प्वाइंट शोरूम के स्वामी शुभम गोयल ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार में फोन दिए। आईफोन और सैमसंग कंपनी के फोन की अधिक मांग रही है। रक्षाबंधन पर करीब 14 फोन की डिलीवरी हुई। इसके अलावा टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामान की अधिक मांग रही।

n पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, खिलाई मिठाई : नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर उनकी दीर्घायु के साथ स्नेह का धागा बांधा। एकल विद्यालय अभियान के आचार्य और बहनों ने साहनपुर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखियां बांधी। चौकी प्रभारी पूर्व सैनिक समय पाल सिंह, एकल अभियान की ओर से पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान, दया पांडा, सरोज, सोनिका, वर्षा, करुणा, अनीता आदि शामिल रहे।

अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद

अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद- फोटो : bilawar news

अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद

अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद- फोटो : bilawar news

अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद

अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद- फोटो : bilawar news

अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद

अद्विक और अव्यांश को राखी बांधती बहन। स्त्रोत खुद- फोटो : bilawar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed