{"_id":"5e370b658ebc3eeb841b70f5","slug":"by-election-today-polling-party-arrived-bijnor-news-mrt466910916","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के चुनाव केे लिए पोलिंग पार्टी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के चुनाव केे लिए पोलिंग पार्टी रवाना
विज्ञापन
हल्दौर के ग्राम गांव हरदासपुर व फड़ियापुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए रवाना होती पोलिं?
- फोटो : BIJNOR
उपचुनाव आज, पहुंची पोलिंग पार्टी
हल्दौर(बिजनौर)। गांव हरदासपुर व फड़ियापुर में ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव कराने के लिए ब्लॉक कार्यालय से पोलिंग पार्टी रवाना हुई।
गांव जाफराबाद उर्फ हरदासपुर गढ़ी में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में मदनपाल सिंह का पुत्र अजय कुमार, अजय कुमार की पत्नी अंजू व दिग्विजय सिंह की पत्नी तारा देवी समेत तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। गांव में तीनों के बीच हार-जीत को लेकर कांटे की टक्कर बनी हुई है। गांव में मतदाताओं की संख्या 1902 है।
निर्वाचन अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कौशिक ने बताया कि गांव में मतदान के लिए अलग-अलग तीन बूथ बनाए गए हैं। मतदान मतपत्रों के माध्यम से किया जाएगा। गांव इस्सापुर उर्फ फड़ियापुर में सुरेश की पत्नी संतरेश देवी, पीतम सिंह की पत्नी अतरी देवी, संजीव सिंह की पत्नी चितरो देवी, सोनू उर्फ सोमपाल की पत्नी ओमकारी समेत चार प्रत्याशी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे है। गांव में मतदाताओं की संख्या 1002 है। गांव में मतदान के लिए दो मतदान स्थल बनाए गए है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक कार्यालय परिसर से पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए उक्त गांवों के लिए रवाना हुई। मतदान सोमवार की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। मतगणना पांच फरवरी को ब्लॉक कार्यालय पर सुबह नौ बजे से शुरू होगी, और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान शांति व सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।