फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   businessman shot dead

Bijnor News: कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Thu, 31 Aug 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
businessman shot dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडावली/नजीबाबाद। मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम के पास आपसी विवाद में कारोबारी को गोली मार दी गई। परिजनों ने उसे नजीबाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।



मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम के निकट गोली लगने से मंडावली निवासी हार्डवेयर कारोबारी आकाश चौहान उर्फ बल्ले गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को नजीबाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, नजीबाबाद थानाध्यक्ष राधेश्याम पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव मुस्सेपुर निवासी कन्हैया ने आकाश चौहान (22 वर्ष) पुत्र योगेंद्र चौहान को गोली मारी है। दोनों युवकों में पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर कन्हैया ने आकाश के पेट में गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed