फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Business fair held at the post office

डाकघर पर व्यवसायिक मेला आयोजित

Thu, 06 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Business fair held at the post office
डाकघर पर व्यवसायिक मेला आयोजित
विज्ञापन

धामपुर। गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर में डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाकघर पर व्यवसायिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में 33 ग्रामीणों ने इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक खाते खुलवाए। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक प्रवीण कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। डाक अधिकारियों ने लोगों को सरकार की ओर से चल रही योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने को प्रेरित किया।

डाक विभाग की ओर से जिले भर के ग्रामीण डाकघरों पर व्यवसायिक मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों का उद्देश्य डाक विभाग की योजनाओं और सेवाओं से ग्रामीणों को अवगत कराना है। बुधवार को हाफिजाबाद में मेले का आयोजन किया। मेले में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर पोस्टमास्टर देवेंद्र शर्मा, ललित कुमार, धीरेंद्र कुमार रहे। ग्रामीण डा. विपिन कुुमार, पूर्व प्रधान मेघराज सिंह, मोहित, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed