फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Business: Booking of more than 700 vehicles for Navratri in the district

कारोबार : जिले में नवरात्रों के लिए 700 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग

Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Business: Booking of more than 700 vehicles for Navratri in the district
कारोबार : जिले में नवरात्रों के लिए 700 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के बाद जिले का बाजार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। दीपावली की आहट भी बाजार में आने लगी है। बाजार में वाहनों की बुकिंग तेजी से हो रही है। जिले में अब तक 100 से अधिक कार और 500 से ज्यादा बाइक केवल नवरात्रों के लिए ही बुक हो गई हैं। कारों की एडवांस बुकिंग कराने पर तो नौ महीने बाद की तारीख मिल रही है। नवरात्रों में डिलीवरी करने के लिए केवल बुलेट की ही 100 से अधिक बाइकों की बुकिंग हो चुकी है।
कोरोना से सभी तरह का व्यापार प्रभावित हुआ। इस बार कोरोना से जिलेवासियों को जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ। बाजार ठप हो गए। स्थिति सामान्य हुई तो बाजार ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद के समय से दीपावली तक का समय फेस्टिवल सीजन कहा जाता है। इस समय पूरे बाजार में जान आ जाती है। पिछले साल कोरोना की वजह से बाजार में ज्यादा चमक देखने को नहीं मिली थी, लेकिन इस बार बाजार पहले से ही चमक रहा है। नवरात्रों में खरीदने के लिए बाइकों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कुछ गाड़ियों की इतनी बुकिंग हो चुकी है कि महीनों बाद उनकी डिलीवरी होगी। खास बात यह है कि यह बुकिंग अभी केवल नवरात्रों की है। अभी दीपावली की बुकिंग होनी बाकी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बुकिंग क्रेटा कार की
जिले में कारों की कई एजेंसी हैं, यहां कारों की बुकिंग पिछले महीने शुरू हो गई है। क्रेटा कार की बुकिंग इतनी हो चुकी है कि इसकी डिलीवरी नौ महीने बाद मिलेगी। 50 से अधिक कार बुक हो चुकी हैं और अब भी लगातार हो रही हैं। चौधरी हुंडई के मैनेजर मोहम्मद नासिर के अनुसार क्रेटा की बुकिंग बहुत हो रही है। डिलीवरी लेट होने के बाद भी उपभोक्ता कार बुक करके जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलेट बाइक की भी खूब डिमांड
बाइकों का बाजार भी खूब चमक रहा है। सबसे ज्यादा डिमांड बुलेट बाइक की है। नवरात्रों में लेने के लिए बुलेट की एडवांस बुकिंग 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। बाकी बाइकों की बुकिंग भी होने लगी है। चौधरी मोटर्स रॉयल इंफील्ड के मैनेजर अरुणेश पांडेय के अनुसार बुलेट की बहुत डिमांड है। एक्टिवा की भी खूब एडवांस बुकिंग हो रही है। 150 से ज्यादा एक्टिवा बुक हो चुके हैं। देवेंद्र ऑटो के मालिक अनुज आर्य के अनुसार उपभोक्ता एडवांस बुकिंग करने के लिए आने लगे हैं। बाजार पिछले साल से अच्छा है।
ट्रैक्टर के दाम बढ़ने पर भी हो रही बुकिंग
ट्रैक्टर का बाजार भी इस समय चढ़ा हुआ है। ट्रैक्टर पर पिछले कुछ महीनों में दो बार में 40 से 50 हजार रुपये बढ़े हैं, लेकिन इस बार गन्ने के दामों में भी अच्छी वृद्धि होगी। इस वजह से ट्रैक्टर की बुकिंग भी तेजी से हो रही है। जिले भर में करीब 50 ट्रैक्टर बुक हो चुकी हैं। पाराशर ट्रैक्टर्स के प्रोपराइटर अरुण पाराशर के अनुसार ट्रैक्टरों की एडवांस बुकिंग हो रही है। ट्रैक्टर के रेट बढ़ने के बाद भी ट्रैक्टर के बारे में पता करने किसान आ रहे हैं। आनंद मोटर्स के प्रोपराइटर प्रांजल शर्मा के अनुसार अब तक 12 ट्रैक्टर बुक हो चुके हैं।

ई-स्कूटी की ओर भी बढ़ रहा रुझान
जिले में बैटरी वाली स्कूटी की बिक्री भी बढ़ रही है। पहली बार इनकी एडवांस बुकिंग की जा रही है। नवरात्र के लिए अब तक 50 से ज्यादा ई-स्कूटी बुक हो चुकी हैं। पेट्रोल के खर्च को बचाने के लिए लोग ई-स्कूटी बुक करा रहे हैं। चौधरी मोटर्स के प्रोपराइटर विक्की चौधरी के अनुसार ई-स्कूटी की डिमांड बढ़ी है। इसे रखना काफी किफायती है। इसे खरीदने में लोग दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed