फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Business board divided over the post of president

अध्यक्ष पद को लेकर व्यापार मंडल बंटा

Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Business board divided over the post of president
अध्यक्ष पद को लेकर व्यापार मंडल बंटा
विज्ञापन

बरूकी। ग्राम में व्यापार मंडल में आपसी सहमति न बनने के कारण व्यापार मंडल दो गुटों में बंट गया। दोनों गुटों ने अपने-अपने अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।
शनिवार को किसान विकास सहकारी समिति के प्रांगण में बरूकी के व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में विनीत राणा उर्फ भूरे सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इस पर व्यापारियों के दूसरे गुट ने आपत्ति कर दी तथा चरण सिंह को व्यापार मंडल का अध्यक्ष घोषित कर दिया। शनिवार को पूरा दिन व्यापारियों में गहमागहमी बनी रही। इस बीच एक संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री मुकुल अग्रवाल के पास पहुंच गया। मुकुल अग्रवाल ने सहमति जताते हुए चरण सिंह को अध्यक्ष बना दिया। तब दूसरा गुट मनोज कुच्छल पक्ष के पास पहुंच गया। मनोज कुच्छल पक्ष ने विनीत राणा को व्यापार मंडल का अध्यक्ष घोषित कर दिया। व्यापार मंडल के दोनों अध्यक्षों ने अपनी अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed