फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burqa clad woman runs away after removing ear rings of two girls

Bijnor News: बुर्काधारी महिला दो बच्चियों के कानों के कुंडल निकाल कर फरार

Mon, 12 Aug 2024 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Burqa clad woman runs away after removing ear rings of two girls
नगीना में बच्चियों को अपने साथ ले जाती ठगी करने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। ट्यूशन पढ़ाने का झांसा देकर एक बुर्काधारी महिला दो बच्चियों के कानों के सोने के कुंडल निकाल कर फरार हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


रविवार की दोपहर नगर के मोहल्ला लुहारी सराय में रफीक अहमद के घर एक महिला पहुंची। महिला ने अपने आपको सरकारी अध्यापिका बताकर परिजनों से उनकी बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के लिए साथ ले जाने की बात कही। उस महिला की बात पर विश्वास करते हुए परिजनों ने छह वर्षीय इनायत को उसके साथ भेज दिया। बाद में महिला उस बच्ची को पड़ोस में रहने वाली इमरा के घर ले गई और वहां से उसे भी अपने साथ ले गई। आरोप है की इसी दौरान महिला ने एक सुनसान गली में दोनों बच्चियों के कानों में पहने सोने के कुंडल व बालियां खींच कर निकाले और वहां से फरार हो गई। बच्चियों ने तुरंत अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश पाठक का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed