फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burning sugar cane in 25 beagle from spark

चिंगारी से 25 बीघे में खड़ा गन्ना जला

Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Burning sugar cane in 25 beagle from spark
बड़िया क्षेत्र में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते क्षेत्रीय किसान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बिजली निगम की लापरवाही से एचटी लाइन से निकली चिंगारी से आग लगने से रायपुर मलिहाबादपुर उर्फ बढियोवाला में 25 बीघे खेत में खड़ा गन्न जल गया। 
विज्ञापन

गांव बसैडा कुंवर निवासी कुंवर राजवर्धन सिंह के अनुसार, उनकी खेती की जमीन थाना नहटौर के गांव रायपुर मलिहाबादपुर उर्फ बढियोवाला में है। इसके ऊपर से 33 हजार केवीए की बिजली की लाइन गुजर रही है। कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी कि लाइन गड़बड़ है। इसमें से चिंगारी भी निकलती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को करीब तीन बजे एचटी लाइन से निकली चिंगारी से उनके गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे उनका व हेमंत सिंह का 25 बीघा जमीन में खड़ा गन्ना पूरी तरह जल गया। आग लगने से उनको करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच तो गई और आग पर काबू नहीं पाया गया जा सका।
विज्ञापन

वहीं नजीबाबाद/बड़िया में  बड़िया निवासी जोगेंद्र सिंह का गन्ने का खेत गांव से कुछ फासले पर मथुरापुर क्षेत्र में स्थित है। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक तेज हवा चलने से खेत के ऊपर से निकल रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में स्पार्किंग के साथ चिंगारी गिरने से खेत में आग लग गई।  आठ बीघा गन्ना जला दिया। क्षेत्रवासियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पानी से आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंडावर में शुक्रवार दोपहर मालन नदी पुल के समीप सड़क पर किरतपुर नगर पालिका द्वारा डाले गये कूड़े ढेर में लगी आग पास में  शरीफन निवासी लुकमानपुरा किरतपुर के खेत में जा लगी। गेहूं की पकी फसल ने आग पकड़ ली। राहगीर हिमांशु, संजीव, सन्नी आदि ने आग पर बामुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed