{"_id":"5a5655734f1c1b01198b4577","slug":"burning-bonfire-in-mill-cast-polyethylene-on-damaged-ribs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में जले अलाव, क्षतिग्रस्त टीन पर डाली पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में जले अलाव, क्षतिग्रस्त टीन पर डाली पॉलीथिन
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में शुगर मिल में टिन शेड पर डाली गई पॉलीथीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर मे अमर उजाला में बिजनौर शुगर मिल में ठंड से ठिठुरते किसानों की खबर प्रकाशित होने के बाद मिल प्रशासन की आंख खुल गई हैं। मिल प्रशासन ने मिल में अलाव की व्यवस्था कर दी है। मिल में किसानों की शेड पर पॉलीथिन डलवा दी गई है। पशुओं के पानी पीने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर शुगर मिल में किसानों के सर्दी से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। मिल में कहीं पर भी अलाव नहीं जल रहे थे। जिस शेड के नीचे किसान बैठते हैं, वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। सोमवार रात को अमर उजाला टीम को देखकर किसानों ने अपनी समस्या बताई थी। अमर उजाला ने किसानों की समस्या को बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजनौर मिल प्रशासन की आंख खुली हैं। बुधवार सुबह मिल के जीएम केन राहुल चौधरी ने मिल का निरीक्षण किया। मिल में केन यार्ड के पास सुबह से ही अलाव जलाया गया। शेड के पास भी अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। क्षतिग्रस्त शेड के ऊपर पानी आदि को रोकने के लिए पॉलीथिन भी डाली गई है। बुधवार शाम को जब अमर उजाला की टीम फिर से शुगर मिल पहुंची तो किसानों ने अमर उजाला का आभार जताया। किसानों नरदेव सिंह, हरपाल सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह आदि ने कहा कि अमर उजाला ने हमेशा से किसानों की आवाज उठाई है।
मिल के जीएम केन राहुल चौधरी का कहना है कि मिल परिसर में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मिल परिसर में अलाव जलवाने के लिए लकड़ी मंगवा ली है। पशुओं के लिए पानी पीने की व्यवस्था तीन जगह पर है। मिल के गेट पर बने शौचालय का प्रयोग किसान कर रहे हैं। मिल किसानों के लिए ही है और किसानों को सुविधा देने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन