फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burglars ransacked a closed house in Sherkot

शेरकोट में बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Fri, 19 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Burglars ransacked a closed house in Sherkot
शेरकोट में बंद मकान को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन

शेरकोट। मोहल्ला बकरकसाबान निवासी छम्मन परिवार सहित कश्मीर में रहता है। उसके मकान में निसार किरायेदार है। निसार पिछले लगभग एक वर्ष से सऊदी अरब में है। जबकि उसकी पत्नी अमीना लगभग 10 दिन पहले अपनी मायके गढ़ी सलेमपुर गई थी। पड़ोस के ही किसी व्यक्ति ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। शुक्रवार को जब वापस लौटी तो उसने कमरों सहित उसमें रखी सेफ अलमारी के ताले टूटे देख होश उड़ गए। अमीना के अनुसार चोर उसके घर से गले का सोने का सेट, सोने की झुमकी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी टोप्स, तीन जोड़ी सोने के बुंदे, सोने के दो कंगन आदि कीमती चीजों सहित 70 हजार रुपयों की नकदी चोरी कर ले गए। जिससे उसका तीन लाख से ज्यादा का सामान चोरी हो गया। एसओ का कहना है कि मामले की जांचकर घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed