फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulldozers can also run on stone crushers

Bijnor News: स्टोन क्रशरों पर भी चल सकता है बुलडोजर

Mon, 13 Oct 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers can also run on stone crushers
बिजनौर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमले के बाद से तालिब-खालिद बंधु पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। प्लाइवुड फैक्टरी और कॉलोनी में बुलडोजर चलने के बाद अब स्टोन क्रशर की बारी है। दरअसल तीनों स्टोन क्रशर प्रशासन की जांच में झाड़ी जंगल की सरकारी जमीन में लगे हुए पाए गए थे। कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हो रही कार्रवाई में राजस्व, वन विभाग, जीएसटी आदि जुटे हुए हैं। फिलहाल दो दिन पहले खालिद बंधु की कॉलोनी में चकरोड और सरकारी नाली को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया है। इससे पहले प्लाइवुड फैक्टरी में भी सरकारी नाली से कब्जा हटाया गया था। सरकारी जमीनों की तलाश के लिए बाकायदा टीम का गठन कर रखा है।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो अब तीनों स्टोन क्रशर पर भी बुलडोजर गरज सकता है क्योंकि ये क्रशर झाड़ी जंगल सरकारी जमीन में लगे हुए पाए गए थे। जिसके लिए नोटिस जारी कर रखा है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि नोटिस जारी हो चुका है। नोटिस का जवाब आते ही स्टोन क्रशर के मामले में कार्रवाई की जाएगी। गुंडा एक्ट में सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी।

पुलिस ने तालिब और खालिद के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है। इस मामले में पहली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी। ऐसे में दोनों को जिला बदर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed