{"_id":"62d99881b2e12f3b625d4040","slug":"build-your-educational-future-fearlessly-nazibabad-news-mrt597966497","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक होकर बनाएं शैक्षिक भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक होकर बनाएं शैक्षिक भविष्य
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राहतपुर और डीपीएस पब्लिक स्कूल मंडावली की छात्राओं को पुलिस ने असुरक्षित महसूस होने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने की सलाह दी। पुलिस ने स्वावलंबन, सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति से भी छात्राओं को अवगत कराया।
मंडावली के थाना प्रभारी नरेंद्र गौड़ के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों की टीम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राहतपुर पहुंची। वार्डन पूनम चौधरी के निर्देशन में टीम की सदस्यों सीमा रानी, सोनम राजपूत और सोनी गंगवार ने छात्राओं को स्वतंत्र और निर्भीक होकर आवासीय विद्यालय में रहने और असुरक्षित महसूस होने पर हेल्पलाइन नंबरों 1076, 112, 108, 102, 1090 से मदद लेने की सलाह दी।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सुरक्षा संबंधी नियमों को उत्सुकता से सुना और अपनी शंकाओं का महिला पुलिस कर्मियों से समाधान किया। डीपीएस पब्लिक स्कूल में भी मिशन शक्ति संगोष्ठी आयोजित हुई। मंडावली के थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ ने छात्राओं को निर्भीक होकर शैक्षिक भविष्य निर्माण की सलाह दी।