फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Budget of 1736 crores approved for Central Ganga Canal

मध्य गंगा नहर के लिए 1736 करोड़ का बजट स्वीकृत

Wed, 19 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Budget of 1736 crores approved for Central Ganga Canal
मध्य गंगा नहर के लिए 1736 करोड़ का बजट स्वीकृत
विज्ञापन

बिजनौर। मध्य गंगा नहर निर्माण के लिए सरकार ने 1736 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। बजट के अभाव में इस नहर पर कार्य सालों से बंद पड़ा था। अब नहर के लिए बजट मिलने से काम आगे बढ़ेगा। यह नहर मुरादाबाद, अमरोहा व संभल के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

मध्य गंगा नहर का निर्माण कई साल पहले शुरू किया गया था। इस नहर की लंबाई 65 किमी है। यह नहर गंगा बैराज से मुरादाबाद जाएगी। वहां से नहर चंदौली व बहजोई रजवाहों की ब्रांच में दो जगह बट जाएगी। इन दोनों रजवाहों की लंबाई भी 30-30 किमी से अधिक होगी। मुरादाबाद, संभल व अमरोहा जिले में हजारों हेक्टेअर जमीन को सिंचित करने के लिए यह नहर बनाई जा रही है। नहर का पानी खेतों तक पहुंचने पर किसानों को बहुत फायदा होगा। मुख्य नहर से जुड़ा करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नहर पर कई जगह पुल भी बनाए जा चुके हैं। लेकिन कई सालों से बाकी कार्य के लिए बजट नहीं दिया गया। इस वजह से काम पूरा नहीं हुआ। नहर में भरने वाले बारिश के पानी में अवैध कब्जे हो गए। इनमे सिंघाड़ा उगाया जाने लगा। मुख्य नहर के बाद इससे निकलने वाले रजबहे बनाए जाएंगे। तीन जिलों के किसानों के लिए यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार ने अपने चौथे बजट में मध्य गंगा नहर की सुध ली है। नहर को पूरा करने के लिए 1736 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट देने की घोषणा की गई है। यह रुपया जारी होते ही नहर का रुका हुआ काम तेजी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed