{"_id":"57d848e84f1c1bb53dd4801c","slug":"bsp-sis-ram-singh-can-wager-on-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा शीशराम सिंह पर खेल सकती है दांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा शीशराम सिंह पर खेल सकती है दांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बसपा नहटौर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक शीशराम सिंह पर दांव खेल सकती हैं। पार्टी में मंथन शुरू हो गया है। बसपा विधायक ओमकुमार के मुकाबले किसी मजबूत नेता को उतारना चाहती है।
नहटौर से बसपा के विधायक ओमकुमार ने बसपा को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। ओमकुमार के बसपा से जाने से खलबली मची हुई है। बसपा ओमकुमार के मुकाबले किसी मजबूत नेता को नहटौर विधानसभा सीट से उतारना चाहती है। बसपा की नजर पूर्व विधायक व नगीना से बसपा प्रत्याशी शीशराम सिंह पर है। नगीना विधानसभा सीट से दीपक कुमार का टिकट काटकर पिछले दिनों ही शीशराम सिंह को दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा चाहती है कि ओमकुमार के सामने पूर्व विधायक शीशराम सिंह को चुनाव ल़ड़ाया जाए। नगीना सीट के लिए किसी मजबूत नेता की तलाश की जाए। बसपा नेता अब ये भी पता लगाने में जुटे हैं कि कोई और नेता तो दूसरे दलों के संपर्क में नहीं है।