{"_id":"5dfa72618ebc3e87ff46c795","slug":"bsp-mps-submitted-memorandum-to-president-bijnor-news-mrt4594719189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सांसदों ने राष्ट्रपति से सीएए को वापस कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सांसदों ने राष्ट्रपति से सीएए को वापस कराने की मांग की
दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन देने वाले बसपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में बिजनौर लोकसभा से सा
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
बिजनौर। बिजनौर से लोकसभा सांसद मलूक नागर और नगीना से सांसद गिरीश चंद के साथ बसपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर नागरिकता संशोधन कानून वापस कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शांति से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस बर्बरता रोकी जाए। दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति को सौंपा गया।
विज्ञापन
बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के सामने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में जबर्दस्त आक्रोश है और जगह-जगह पर इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक रूप से प्रदर्शन करने वाले छात्रों और अध्यापकों पर पुलिस द्वारा बर्बरता की जा रही है। हाल ही में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के बिना कैँपस में घुस गई और पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की। इसमें कई छात्र घायल हो गए। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, नदवा कॉलेज लखनऊ व अन्य जगहों पर छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस उत्पीड़न व लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।