फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'BSP aims to establish an egalitarian society'

‘समतामूलक समाज की स्थापना है बसपा का उद्देश्य’

Sun, 15 Mar 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
'BSP aims to establish an egalitarian society'
नजीबाबाद में बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते बसपाई। - फोटो : NAZIBABAD
बिजनौर। कांशीराम की 86वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी में बसपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बसपा के जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी जितेंद्र सागर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांशीराम के आदर्शों को अपनाएं और 2022 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाकर उनके सपनों को साकार करें। पूर्व जिला अध्यक्ष सरजीत सिंह ने बताया कि कांशीराम जीवनभर समाज की सेवा की। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना ही बसपा का उद्देश्य है। कार्यक्रम में बसपा कोआर्डिनेटर कविराज, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, दीपक राज, जीत सिंह कश्यप, मुंशी सिद्दीकी, आसिफ अली, देशराज भुईयार आदि ने विचार रखे। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता ब्रह्मपाल सिंह तथा संचालन देशराज सिंह भुईयार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed