फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother's funeral procession started before sister's palanquin

Bijnor News: बहन की डोली से पहले उठ गया भाई का जनाजा

Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brother's funeral procession started before sister's palanquin
हादसा के बाद घर पर जमा भीड़
धामपुर। नेशनल हाईवे नंबर 734 पर हुए हादसे ने एक शादी वाले घर में मातम मचा दिया। जिस घर से बहन की डोली उठनी थी वहां भाई का जनाजा उठा। हादसे के बाद दूल्हा दुल्हन के परिजनों सहित स्थानीय लोगों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बढ़ापुर के मोहल्ला नोमी निवासी दो सगे भाई जकी और जैद बढ़ापुर से बाइक द्वारा धामपुर की ओर निकले थे। नेशनल हाईवे 734 पर धामपुर से कुछ दूर पहले ग्राम हबीबवाला में उनकी बाइक नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मोहम्मद जकी (20) की माैत हो गई।
विज्ञापन

जिन्हें बारात में जाना था, वह जनाजे में गए : हाफिज वकील के पांच बेटों में मृतक जकी दूसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा बेटा जुबेर सऊदी अरब में है। तीसरे नंबर का जैद अस्पताल में भर्ती है और सबसे छोटा जोहेब जो अभी छह साल का है जो अभी यह समझने की स्थिति में भी नहीं है कि उसके घर में चंद घंटे पहले तक हो रही शादी की खुशियां अचानक मातम में कैसे बदल गई।

हादसा के बाद घर पर जमा भीड़

हादसा के बाद घर पर जमा भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed