फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brotherhood Conference of Rashtriya Lok Dal in Bijnor

बोले रालोद के राष्ट्रीय महासचिव, चौ. चरण सिंह ने राजनीति की गंगा को गांवों में उतारा

Wed, 08 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Brotherhood Conference of Rashtriya Lok Dal in Bijnor
बिजनौर में राणा बैंकेट हॉल में रालोद के भाईचारा सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। रालोद के भाईचारा सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि देश में राजनीति बड़े घरानों में कैद थी। चौधरी चरण सिंह ने राजनीति की गंगा को गांव की गलियों में उतारा। आज जितनी जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान की है, उससे ज्यादा देश में भाईचारे की है।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद के भाईचारा सम्मेलन में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा नेताओं को इतिहास पढ़ने की जरूरत है। देवबंद इदारे के बारे में गलत टिप्पणी करने वालों को पता होना चाहिए कि यहां से पढ़कर निकले लोगों ने आजादी की लड़ाई में बलिदान दिया। भाजपा सरकार ने रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। अब तालिबान का जिक्र छेड़ा जा रहा है। देश के लोगों को तालिबान से क्या लेना-देना। भाजपा के लोग तरह-तरह के आक्षेप लगाकर देश के मुसलमानों को बदनाम करते हैं। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि किसान अपने खेत के साथ दिल्ली और लखनऊ की कुर्सी पर भी नजर रखें।
विज्ञापन

युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि भाजपा की नीयत और नीति में फर्क है। पूर्व कमिश्नर एसके वर्मा, वरिष्ठ रालोद नेता प्रवीण देशवाल व एमपी सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों से किसान और आम आदमी बर्बाद हो जाएगा। पूर्व विधायक सुखवीर सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी टिकट दे, उसे ईमानदारी से चुनाव लड़ाना है। चुनाव के दिन ऐसा भाईचारा दिखाएं कि बांटने वाली ताकतें खत्म हो जाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि भाजपा बंटवारे की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को ब्रजवीर सिंह, महावीर सिंह, बूथ कमेटी संयोजक आचार्य नरेंद्र सिंह, अशफाक अली, राहुल चौधरी, सुरेंद्र निंदना, सचिन अहलावत, आशू राणा, पूनम चौधरी, गौहर इकबाल आदि ने संबोधित किया। राजेंद्र कुमार, यादराम चंदेल, अखिलेश मौर्य, फईम अहमद, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अली अदनान व संचालन कुलदीप चिकारा ने किया।

युवाओं पर रहा फोकस
भाईचारा सम्मेलन में युवाओं पर फोकस रहा। वक्ताओं ने कहा कि युवा भावनाओं में बह जाते हैं लेकिन उन्हें सोचना चाहिए कि मोदी सरकार ने जो वादे युवाओं के लिए किए थे, क्या वह पूरे हुए हैं। त्रिलोक त्यागी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed