फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother in law set fire woman by throwing diesel in Bijnor and referred victim to Delhi

दर्दनाक घटना: जेठ ने डीजल छिड़क कर लगाई महिला को आग, बुरी तरह झुलसी पीड़िता, दिल्ली के लिए रेफर

Thu, 12 Oct 2023 05:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 05:38 PM IST
सार

Bijnor News : यूपी के बिजनौर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया गया कि जेठ ने डीजल छिड़क कर महिला को आग लगा दी, जिससे महिला करीब 80 फीसदी झुलस गई है। महिला को दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Brother in law set fire woman by throwing diesel in Bijnor and referred victim to Delhi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जेठ ने तेल (डीजल) छिड़क कर महिला को आग लगा दी। आग लगने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बिजनौर में शहर कोतवाली के गांव सालमाबाद में हितेश की पत्नी ज्योति (30) घर में ही हैंडपंप से पानी भर रही थी। आरोप है कि तभी उसका जेठ सुभाष पीछे से आया और डीजल उड़ेल दिया। ज्योति को संभलने का मौका भी नहीं मिला और आरोपी ने आग लगा दी, आग लगने से महिला करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गई।

विज्ञापन

बताया गया कि महिला की सास भी उस वक्त घर में मौजूद नहीं थी और उसके पति हितेश को बुखार के कारण घर में ग्लूकोज की बोतल लग रही थी। जिस वजह से वह भी उठकर पत्नी के कपड़ों में लगी आग को तुरंत नहीं बुझा सका। वहीं, आसपास के लोगों ने आकर किसी तरह से महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया लेकिन, तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। जिसे आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया है।

मामले में पीड़िता के पति हितेश ने अपने बड़े भाई सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोगों का कहना है कि सुभाष की पत्नी विवाद के चलते उसे छोड़कर जा चुकी है। अब पिछले चार-पांच दिनों से आरोपी घर में गाली-गलौज कर रहा था, जिसने ज्योति को भी मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर B.Ed की छात्रा से दोस्ती, दिल्ली बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, अब ब्लैकमेल कर दे रहा ये धमकी

विज्ञापन

बताया गया कि इनके परिवार में कुछ दिन पहले एक शादी थी, तभी से घर में डीजल रखा था। मामले में शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: निर्ममता की हदें पार: ताबड़तोड़ वार से टूट गईं थीं सिर की हड्डी और पसलियां, कलेजा चीर रही ये खौफनाक वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed