फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother-in-law burns woman by spraying diesel, report filed

Bijnor News: जेठ ने डीजल छिड़कर महिला को जलाया, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Oct 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law burns woman by spraying diesel, report filed
- शहर कोतवाली के गांव सालमाबाद का मामला, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

- गंभीर हालत में महिला को दिल्ली किया गया रेफर



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जेठ ने डीजल छिड़कर महिला को आग लगा दी। इसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को दिल्ली रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली के गांव सालमाबाद में हितेश की पत्नी ज्योति (30) घर में ही हैंडपंप से पानी भर रही थी। आरोप है कि तभी उसका जेठ सुभाष पीछे आया और डीजल उड़ेल दिया और आग लगा दी। महिला की सास भी उस वक्त घर में मौजूद नहीं थी और उसके पति हितेश को बुखार के कारण घर में ही ग्लूकोज की बोतल लग रही थी। इस वजह से वह भी उठकर पत्नी के कपड़ों में लगी आग को तुरंत नहीं बुझा सका। आस पास के लोगों के आकर किसी तरह से महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन

आग लगने से महिला करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गई। जिला अस्पताल से उसे दिल्ली रेफर कर दिया है। मामले में पीड़िता के पति हितेश ने अपने बड़े भाई सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोगों का कहना है कि सुभाष की पत्नी विवाद के चलते उसे छोड़कर जा चुकी है। चार पांच दिनों से आरोपी घर में ही गाली गलौज कर रहा था। ज्योति को भी मारने की धमकी दी थी। बताया गया कि इनके परिवार में कुछ दिन पहले एक शादी थी, तभी से घर में डीजल रखा था। मामले में शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed