{"_id":"58e292764f1c1bf5465b54c9","slug":"broken-women-on-wine-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारियों पर टूटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कारोबारियों पर टूटीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ में गांव बादीगढ़ में शराब की दुकान खोलने की कोशिश कर रहे शराब कारोबारियों को महिलाओं ने दौड़ा लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को दुकान न खुलने देने का भरोसा देते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही। महिलाओं ने चेताया कि आसपास शराब की दुकान खोली गई तो वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी।
हाईवे से शराब की दुकान हटने के बाद कारोबारी सोमवार को बादीगढ़ गांव में दुकान खोलकर शराब की बिक्री करने की फिराक में थे। महिलाओं को इसकी सूचना लग गई। गांव की महिलाएं भारी संख्या में एकत्र होकर पहुंचीं और शराब बेचने आए कारोबारियों को दौड़ा लिया। मौके पर पहुंचे एसओ बिजेंद्रपाल राणा ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा देते हुए हंगामा कर रही महिलाओं को शांत किया।
महिलाओं का कहना है कि गांव में जबरन दुकान खोलने की कोशिश की गई तो बर्दाश्त नहीं होगी। शराब की दुकान गांव रेहड़ के नाम दर्ज है, वहीं खुलनी चाहिए। विरोध करने वालों में मुन्नी देवी, चंद्रपाल, रमेश सिंह, वेदप्रकाश, ऋषिपाल, विनोद, पितांबरी देवी, कमलेश, सुमन देवी, जयंती, रामकली, दुलारी, चमनो देवी रहे। वहीं गांव हर्रायवाला के रमेश चंद शेखावत, देवेंद्र कौशिक, करन सिंह, पुखराज सिंह ने भी बादीगढ़ चौराहे के आसपास शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया। उन्होंने शराब की दुकान खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि जबरदस्ती शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी।