फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Bring the ideals of Guru Gobind Singh to life'

‘गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों को जीवन में उतारें’

Fri, 03 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Bring the ideals of Guru Gobind Singh to life'
धामपुर गुरुद्वारे में सेवादारों और स्कूली बच्चों को सम्मानित करतीं तहसीलदार चंद्रकांता। - फोटो : DHAMPUR
‘गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों को जीवन में उतारें’
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा के दीवान हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमृतसर से आए रागी जत्थे एवं गुरुवाणी प्रचारक ने कीर्तन, विचारों के माध्यम से गुरू महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गुरुघर और नगर कीर्तन में सेवा प्रदान करने वाले गुरुमुख परिवारों को सरोपे भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार चंद्रकांता ने कहा कि देश एवं धर्म की खातिर दशमेश गुरू द्वारा किए उपकारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

गुरुद्वारा के दीवान हाल में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुघर के सेवकों सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा, हरभजन सिंह सलूजा, सतवंत सिंह सलूजा के परिवार की ओर से चल रहे श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ की पूर्णता से हुआ। अमृतसर से पहुंचे रागी जत्थे, कविसरी जत्थे व गुरुवाणी प्रचारक ज्ञानी परमजीत सिंह खालसा ने गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह सिडाना, रविंद्र सिंह सिडाना, त्रिलोचन सिंह चावला, एसपी सलूजा, सतपाल सिंह चावला, गुलशन लाल छाबड़ा, बलजीत सिंह गांधी जोगा, जसप्रीत सिंह चावला, डाक्टर गुरमीम सिंह जुनेजा ने समसामयिक विचार रखे। इस मौके पर सभा की ओर से श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों, साहिब जादा बाबा अजीत सिंह दल, स्त्री सत्संग सभा, सुखमनी सेवा सोसायटी, बेबे नानकी दल, माता सुंदरी दल, माता गुजरी दल, श्री गुरू रामदास सेवा दल, चाकर गोबिंद के जत्था के जत्थेदारों को उनकी सेवाओं के लिए सरोपे एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed