फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brainstorming was done for flood control, preparations were discussed

Bijnor News: बाढ़ नियंत्रण के लिए किया गया मंथन, तैयारियों पर चर्चा

Thu, 02 May 2024 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming was done for flood control, preparations were discussed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बिजनौर। बरसात और बाढ़ को लेकर जिला स्तरीय अफसरों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाढ़ से निपटने के लिए उपायों और तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।
कलक्ट्रेट में आयेाजित बैठक में डीएम अंकित अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बाढ़ प्रभावी क्षेत्रों में राशन, पानी बाढ़ शिविर की व्यवस्था और गांव में आने जाने के रास्ते भी ठीक होने चाहिए। जिससे बाढ़ के समय लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां नाव लगेगी वहां से बस्ती में जाने का रास्ता ठीक होना चाहिए। अगर ठीक नहीं है तो समय रहते उसको ठीक करा दिए जाएं। वैकल्पिक व्यवस्था में भवन एवं आश्रय स्थलों में जनरेटर सोलर लाइट आदि की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। नाव संचालकों की एक लिस्ट होनी चाहिए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष गोताखोर भी चिन्हित कर लिया जाए। जानवरों को भी समय पर वैक्सीनेशन कराया जाए, चारा-भूसा की भी व्यवस्था की जाए। कहा कि स्वास्थ्य पशु पालन विभाग विद्युत विभाग सिंचाई विभाग कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जिला पूर्ति विभाग सहित ऐसे विभागों की बाढ़ बचाओ राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सीएमओ से कहा कि सभी बाढ़ क्षेत्र वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दें कि बाढ़ के दौरान क्लोरिन की गोली, स्वच्छता एवं जागरूकता बाढ़ पूर्व तैयारियों पर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण फागिंग दवाओं का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम अरविन्द कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, आपदा विशेषज्ञ प्रशान्त श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed