फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brainstormed on the contribution of industries in the development of the district

Bijnor News: जिले के विकास में उद्योगों के योगदान पर किया मंथन

Mon, 31 Jul 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Brainstormed on the contribution of industries in the development of the district
- इंडियन इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन बिजनौर चैप्टर की ओर से गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इंडियन इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन बिजनौर चैप्टर की ओर से उत्तर प्रदेश की वन ट्रिलियन इकोनॉमी लक्ष्य में जनपद बिजनौर के उद्योगों का योगदान और चुनौती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
रविवार को एक होटल में आयोजित गोष्ठी में टूरिज्म इंडस्ट्रीज के लिए प्रतीक जैन, काष्ठ कला पर जुल्फकार बेग, फ़ूड एग्रो इंडस्ट्री पर एग्रिस्टो मासा के राजीव विश्नोई ने विचार रखे। मुख्य अतिथि डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने योजनाओं का पूरा लाभ उद्योगों को दिलाने की बात कही। दीपक अग्रवाल ने कहा कि सर्विस इंडस्ट्रीज भी मैन्युफैक्चरिंग उद्योग की रीढ़ है। अति विशिष्ठ अतिथि एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने आईआईए के सभी सदस्यों से निजी इंडस्ट्रीयल पार्क लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिक से अधिक उद्योग लगाने व जिला पंचायत की ओर से पूर्ण सहयोग किए जाने भरोसा दिलाया।इस अवसर पर आईआईए के महामंत्री आलोक अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा भी उपस्थित रहे। चैप्टर के चेयरमैन विकास कुमार अग्रवाल व उनकी कार्यकारिणी समिति का अधिष्ठापन समारोह भी संपन्न हुआ। इससे पहले पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि ये समय व्यापार के लिए अनुकूल है। ऐसे में युवा आगे आकर व्यापार की ओर बढ़े। इसी के लिए संगठन ब्रेकफास्ट बैठक कर रहा है, जिसमें उद्यमी नए उद्यमियों के साथ संपर्क कर उन्हें कारोबार करने के लिए प्रेरित किया और टिप्स भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल और संचालन सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने किया। वाइस चेयरमैन डॉ. रामेंद्र सिंह अवनीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन जैन व संयुक्त सचिव गौरव अग्रवाल का योगदान रहा। कार्यक्रम में संदीप सिंह, नवनीत अग्रवाल, पारस अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल आदि उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed