फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brahmins educate their children and become scholars

ब्राह्मण अपने बच्चों को शिक्षित कर बनाएं विद्वान : पंडित धर्मेंद्र

Sat, 22 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Brahmins educate their children and become scholars
ब्राह्मण अपने बच्चों को शिक्षित कर बनाएं विद्वान : पंडित धर्मेंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। नगर ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण एकता पर बल देते हुए अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया।
शनिवार को मोहल्ला साहित्य विहार स्थित पंडित आमोक दीक्षित के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा का नगर कार्यकारिणी ने माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। डा.अशोक शर्मा की अध्यक्षता और पवन कुमार शर्मा एडवोकेट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज में ब्राह्मण का स्थान सर्वोपरि है। इसलिए सभी विप्र बंधु इसे बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण बिरादरी के सभी लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें उच्च कोटि का विद्वान बनाएं। जिससे वर्षों से चली आ रही परिपाटी को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने कहा कि बिरादरी के निर्धन और दुर्बल लोगों की हर संभव मदद करें। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। प्रदेश अध्यक्ष ने ब्राह्मणों से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, पंकज भारद्वाज, सुनील भारद्वाज, क्रांति शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, डा. संजीव दानी, राजीव दानी, नरेंद्र दत्त शर्मा, रेवा दत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, शरद शर्मा, विजय कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed