फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brahma Singh Ravi elected District President in Uttar Pradesh Lekhpal Association elections

Bijnor News: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चुनाव में ब्रह्म सिंह रवि जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Mon, 08 Jan 2024 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Brahma Singh Ravi elected District President in Uttar Pradesh Lekhpal Association elections
धामपुर में चुनाव संपन्न होने के बाद पद गोपनीयता की शपथ लेते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नवनियुक्
- ब्रह्म सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रजपाल सिंह को 144 वोटों से हरा कर जीत दर्ज कराई
विज्ञापन




धामपुर। धामपुर तहसील मुख्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों को चुनाव हुआ। जिलाध्यक्ष के पद पर ब्रह्म सिंह रवि ने अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रजपाल सिंह को 144 वोटों से हरा कर जीत हासिल की। ब्रह्म सिंह रवि को 252 और ब्रजपाल सिंह को 108 मत मिले। विजयी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
धामपुर तहसील के सभाकक्ष में सहारनपुर के जिलाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव अधिकारी रवि कांत सैनी के निर्देशन में चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव भटनागर और अंजलि त्यागी मैदान में रहे। अंजलि त्यागी ने 251 वोट पाकर जीत हासिल की। जबकि गौरव भटनागर 83 वोटों पर सिमट कर रह गए। जिलामंत्री के पद पर भी अमित ने 197 वोट पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी डेविड कुमार को 165 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल देव, उपाध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर कपिल गुप्ता, लेखा परीक्षक शिराजुदीन का एकल परचा होने के कारण निर्विरोध घोषित हुए।
विज्ञापन

बताया गया कि जिले की पांचों तहसीलों में कुल 368 लेखपालों ने अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव अमरेश दत्त शर्मा, विजेन्द्र सिंह, तारा सिंह चौहान, प्रवीन कुमार नागर, अतुल कुमार, अरुण कुमार, कुंवर दिव्यप्रताप सिंह, जगदेव सिंह, अमित कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed