फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Both parties clash in the re-election of ration dealer, election canceled

राशन डीलर के दोबारा हुए चुनाव में भी भिडे दोनों पक्ष, चुनाव हुआ निरस्त

Sat, 07 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Both parties clash in the re-election of ration dealer, election canceled
स्योहारा के ग्राम मेवाजट में राशन डीलर के चुनाव में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
राशन डीलर के दोबारा चुनाव में भी भिडेे़ दोनों पक्ष, चुनाव निरस्त
विज्ञापन

स्योहारा(बिजनौर)। राशन डीलर के चुनाव में दूसरी बार भी अधिकारियों और पुलिस बल के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। विवाद होते देख अधिकारी चुनाव बीच में ही छोड़ कर चले गए और चुनाव निरस्त कर दिया गया।
गांव मेवाजट में पांच माह पूर्व राशन डीलर रामोदेवी की मौत हो गई थी, जिससे राशन डीलर का पद रिक्त हो गया था। 23 नवंबर को गांव में राशन डीलर का चुनाव हुआ था, इसमें आशीष को राशन डीलर चुन लिया गया। विपक्ष की कंचनलता समर्थकों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर दोबारा चुनाव की मांग की थी। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने मामले की जांच कराई थी। जांच में विपक्ष के आरोपों को सही पाते हुए चुनाव निरस्त कर दिया गया। पुन: चुनाव के लिए सात दिसंबर की तिथि तय की थी।
विज्ञापन

शनिवार को पर्याप्त पुलिसबल तथा चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पहले कंचनलता समर्थकों ने मतदान किया, जिसमें कंचनलता को 486 मत मिले। इसके बाद आशीष समर्थकों द्वारा मत डाले गए। आशीष के पक्ष में 212 मत ही पड़े थे कि दोनो पक्षों के समर्थकों में विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ता देख नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, प्रभारी खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी राकेश सैनी, पंचायत सचिव विवेक राजपूत, विपुल कुमार, बुधराज सिंह ने पुलिस को विवाद की सूचना दी और वहां से चले गए। गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई राजीव शर्मा ने थानाध्यक्ष को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। सहायक विकास अधिकारी राकेश सैनी ने बताया कि दोनो पक्षों में झगड़ा होने से चुनाव रद्द कर दिया गया है। अगला चुनाव अधिकारियों के आदेश पर तिथि तय होने पर किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी ज्ञान सिंह ने इसकी पुष्टि की।

स्योहारा के ग्राम मेवाजट में राशन डीलर के चुनाव पुलिस के सामने मारपीट करते ग्रामीण।

स्योहारा के ग्राम मेवाजट में राशन डीलर के चुनाव पुलिस के सामने मारपीट करते ग्रामीण।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed