{"_id":"6330a11a9ba9f31bf40f82e6","slug":"booster-dose-will-not-be-given-for-free-after-30th-september-bijnor-news-mrt6068648161","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर के बाद मुफ्त में नहीं लगेगी बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर के बाद मुफ्त में नहीं लगेगी बूस्टर डोज
विज्ञापन

बिजनौर। सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 साल से ऊपर वालों के लिए 75 दिनों तक मुफ्त में बूस्टर डोज लगाने का अभियान चलाया गया। जिसके चलते 30 सितंबर को 75 दिन पूरे हो रहे हैं। अभी तक सरकार की ओर से फ्री बूस्टर डोज लगाने की कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। जिसके चलते 30 सितंबर तक ही जिले में फ्री बूस्टर डोज लगेगी।
जिले में 2027926 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मगर अभी तक 5789928 लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है। जो कुल लक्ष्य का 28.5 फीसदी ही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग एक तरफ तो बूस्टर डोज को रफ्तार देनी की बात कह रहा है। वहीं दूसरी तरफ 18 साल से ऊपर वालों को फ्री में बूस्टर डोज लगने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। जिसके चलते मुफ्त में बूस्टर डोज लगवाने के महज पांच दिन ही शेष रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं जिले में कोवैक्सीन, कार्वोवैक्स, कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी जिले में तीनों वैक्सीन की करीब पांच हजार डोज उपलब्ध हैं।
वर्जन...
शासन की ओर से 18 साल से ऊपर वालों को 30 सितंबर के बाद फ्री में बूस्टर डोज लगाने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया है। जिसके चलते अभी तक युवाओं को फ्री में बूस्टर डोज 30 सितंबर तक ही लग सकती है।
विज्ञापन
- डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी