{"_id":"64aefbfa76bea245f8044764","slug":"boom-in-the-ganges-submerging-fields-and-roads-bijnor-news-c-27-1-bij1002-6821-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा में उफान, खेत-खलिहान और सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा में उफान, खेत-खलिहान और सड़कें जलमग्न
Thu, 13 Jul 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
- खादर क्षेत्र के गांवों की सड़कों पर बह रहा बाढ़ का पानी
- गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर की आबादी के नजदीक पहुंची गंगा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। लगातार बारिश के चलते गंगा उफान पर है। जिसके चलते खेत-खलिहान जलमग्न हैं। आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है। गंगा का पानी जलीलपुर, सलेमपुर खादर, जलीलपुर रायपुर खादर, जलीलपुर हस्तिनापुर आदि सड़कों पर बह रहा है। गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर में पानी की धार किसी भी समय आबादी में घुस सकती है। एसडीएम रितु रानी चौधरी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। लोगाें से गंगा की ओर न जाने की अपील की है।
पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते गंगा उफान पर है। जलीलपुर क्षेत्र के सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, जमालुद्दीनपुर आदि गांवों के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न है। थाना चांदपुर की पुलिस चौकी पांडवनगर के चारों ओर गंगा का पानी बह रहा है। खेत खलिहान से होकर गंगा की धार सड़क पर बह रही है। जलीलपुर सलेमपुर, जलीलपुर हस्तिनापुर, जलीलपुर रायपुर खादर आदि सड़कों पर गंगा के पानी की धार चल रही है। गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर में गंगा का पानी आबादी के निकट तक पहुंच गया है।
एसडीएम ने गांवों का किया निरीक्षण
उपजिलाधिकारी रितु रानी चौधरी ने गांव रायपुर खादर, दतियाना, नान्दनौर, खानपुर खादर, सीमली आदि गांवों का निरीक्षण किया। रायपुर खादर में पानी गांव की सीमा तक आ चुका है। उप जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह गंगा की ओर न जाएं। उन्होंने सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।