फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Books not found, exams to be held at the end of July

जुलाई माह के अंत में होनी है तिमाही परीक्षा, अभी तक बच्चों को नहीं मिली नई किताब, कैसे करें परीक्षा की तैयारी

Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Books not found, exams to be held at the end of July
किताबें मिली नहीं, जुलाई के अंत में होनी हैं परीक्षाएं
विज्ञापन

चांदपुर। शासन के आदेशानुसार परिषदीय विद्यालयों में जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में तिमाही परीक्षाएं होनी हैं। परिषदीय विद्यालय खुलने के ढाई माह बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग अभी तक बच्चों के हाथों में नई किताबें नहीं थमा पाया है। बच्चों को बिना किताबों के या कुछ बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
शासन ने पहली बार सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में तिमाही परीक्षाएं कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने लक्ष्य तय कर दिए हैं। कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में यह परीक्षा होगी। जुलाई, अक्टूबर, जनवरी, मार्च माह में परीक्षा कराने की योजना है। ब्लॉक जलीलपुर में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट कुल मिलाकर 185 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें करीब बीस हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद में परिषदीय स्कूल खुल गए हैं, लेकिन बच्चे बिना किताबों के पढ़ रहे हैं। अध्यापकों ने बच्चों के लिए पुराने बच्चों से किताब लेकर व्यवस्था बनाने की कोशिश तो जरूर की जा रही है, लेकिन बहुत से बच्चों को पुरानी किताबें भी नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षाविभाग में एक अप्रैल को नया सत्र शुरू हुआ था। 20 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया था। 16 जून से विद्यालय फिर से खुल गए हैं, लेकिन अब तक किताबों की आपूर्ति का रास्ता साफ नहीं हुआ है। किताबों के अभाव में विद्यालय जाने वाले बच्चों की पढ़ाई में बाधा पैदा हो रही है। जलीलपुर खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के आदेशानुसार पहली तिमारी परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होनी हैैं, लेकिन अभी कोई तय परीक्षा तिथि क्रम नहीं मिला है। नई किताबों के लिए भी शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही किताबें उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed