{"_id":"6240adfa6f87f90c282e2380","slug":"bollywood-celebrities-including-film-actress-zareen-khan-tied-the-knot-nazibabad-news-mrt58209295","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में बॉलीवुड कलाकारों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में बॉलीवुड कलाकारों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन
नजीबाबाद में नृत्य प्रस्तुत करतीं फिल्म अभिनेत्री जरीन खान।
- फोटो : NAZIBABAD
फिल्म अभिनेत्री जरीन खान सहित बॉलीवुड हस्तियों ने बांधा समां
नजीबाबाद(बिजनौर)। बॉलीवुड कलाकारों ने गीत, नृत्य और हास्य कार्यक्रम से समा बांध दिया। फिल्म अभिनेत्री जरीन खान, रजा मुराद, शहबाज खान, अल्ताफ राजा सहित कई कलाकारों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भी लोगों को गुदगुदाया।
कुरैशी प्रोडक्शन के एमडी एवं बॉलीवुड कलाकार वसीम कुरैशी के यहां विवाह समारोह में पहुंचे बॉलीवुड कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म वीर से वर्ष 2010 में बॉलीवुड में कॅरिअर शुरू करने वाली फिल्म अभिनेत्री जरीन खान ने नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। खलनायक अभिनेता रजा मुराद, गायक अल्ताफ राजा ने हम तो ठहरे परदेसी.., इश्क हो प्यार का मजा लीजिए.., रेणुका पंवार, सैलिब्रिटी प्रांजल दहिया ने गजल, गीत व नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं।
बॉलीवुड कलाकार एवं प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी के निर्देशन और अल्ताफ राजा के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने हास्य-व्यंग्य के माध्यम से लोगों को गुद-गुदाया। कार्यक्रम में इकराम कुरैशी, आकाश कान्हा कर्णवाल, द्रोणा स्कूल के एमडी शाहनवाज आलम, डॉ.राखी आनंद अग्रवाल, लवी अग्रवाल, बसपा के शाहनवाज आलम, डॉ.संदीप अग्रवाल, डॉ.राजीव अरोड़ा, सफदर आमिर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

नजीबाबाद - कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए पहुंची फिल्म अभिनेत्री जरीन खान।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बॉलीवुड कलाकार।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन