{"_id":"64402877e17d4247e00ca214","slug":"body-elections-there-is-a-ruckus-in-bjp-for-the-post-of-councilor-in-bijnor-municipality-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-1850-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पार्टी ने नहीं बनाया प्रत्याशी तो निर्दलीय करा लिया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पार्टी ने नहीं बनाया प्रत्याशी तो निर्दलीय करा लिया नामांकन
Wed, 19 Apr 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
- नामांकन वापसी के लिए पार्टी के नेताओं को करनी पड़ रही मशक्कत
- बिजनौर पालिका में सभासद पद के लिए भाजपा में मचा है घमासान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर चल रही रार अभी थमी नहीं थी कि अब पार्टी को वार्डों में जूझना पड़ रहा है। दरअसल, सभासद पद के लिए टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के ही उम्मीदवारों के सामने निर्दलीय के तौर पर दर्जनभर से अधिक ने नामांकन करा दिया है। अब पार्टी के नेता निर्दलीय के तौर उतरे ऐसे उम्मीदवारों के मान मनौव्वल में जुटे हैं।
बिजनौर पालिका में 32 वार्ड हैं, जबकि पहले 25 वार्ड हुआ करते थे। सीमा विस्तार के बाद वार्ड की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसके चलते सभासद पद का उम्मीदवार बनने के लिए भी इस बार भाजपा में कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। सूत्रों का दावा है कि करीब 19 वार्डों में अपनी पार्टी के ही उम्मीदवारों के खिलाफ पार्टी के लोगाें ने ही निर्दलीय नामांकन कराया है। बताया जा रहा है कि अगर तीन लोग टिकट मांग रहे थे तो एक को चुनाव चिह्न मिला, बाकी दो ने भी नाराज होकर नामांकन करा दिया।
बता दें कि भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए इंदिरा सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। उधर टिकट मांग रही एक भाजपा नेत्री ने नाराज होकर फेसबुक पर इस्तीफा डाल दिया था, एक और पदाधिकारी ने भी पहले इस्तीफा डाला, लेकिन बाद में मुकर गए। बताया गया कि इन्हें मना लिया गया है। अब भाजपा के पदाधिकारियों को सभासद पद के लिए निर्दलीय के तौर पर नामांकन कराने वाले पार्टी के ही कार्यकर्ताओं को मनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट-- -- -- -- -
19 वार्ड की बात गलत है, सिर्फ सात से आठ वार्ड में ऐसा हुआ है। कुछ से बातचीत हो गई है, कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें सिंबल मिले या ना मिले वो चुनाव लड़ते ही हैं। निर्दलीय नामांकन कराने वाले पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से बातचीत की जा रही है। नामांकन वापसी के लिए भी मान गए हैं - सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष भाजपा

कोट