फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Body elections: Nomination process to start from today

निकाय चुनाव : आज से शुरू होनी है नामांकन प्रक्रिया

Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Body elections: Nomination process to start from today
-बिजनौर आरजेपी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव के नामांकन के लिए बेरीकेटिंग करते कर्मचारी।
बिजनौर। दोपहर में बैठक और शाम को अफसर नामांकन की तैयारियों में जुट गए। नामांकन केंद्रों पर देर शाम तक बैरिकेडिंग की जाती रही। दरअसल अधिसूचना जारी होने और नामांकन की प्रक्रिया के बीच महज 26 घंटे का वक्त ही मिला है। जिसके चलते दोपहर में अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक की। जिसमें नामांकन और चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बिजनौर सदर तहसील क्षेत्र के निकायों की नामांकन प्रक्रिया आरजेपी इंटर कॉलेज में होनी है। जिसके चलते सोमवार की शाम आरजेपी इंटर कॉलेज में किस कक्ष में क्या व्यवस्था होनी है आदि तैयारियों में अधिकारी लगे रहे। उधर डीएम उमेश मिश्रा ने सोमवार की दोपहर 11ः00 बजे कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें निकाय चुनाव को स्वतन्त्र, निर्विध्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि नामांकन, मतदान, स्ट्रांग रूम, मतगणना आदि स्थलों का पहले ही निरीक्षण कर लिया जाए। मतदान केंद्रों की बैरिकेडिंग, रूट चार्ट के अनुसार पोलिंग पार्टियों की रवानगी पर चर्चा की गई। मतदान केंद्रों पर लाइट, शौचालय, पानी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभारी अधिकारी तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। अधिकारी निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के तुरंत ही अपना कार्य शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अपनी डयूटी कटवाने अथवा परिवर्तन कराने के लिए अनावश्यक पत्राचार, प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निर्वाचन सम्पन्न होने तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना लिखित अनुमति प्राप्त किए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और न ही अवकाश पर जाएंगे। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एडीएम राजस्व अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक रामज्ञ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed